Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डतीन मॉनिटर और छह बैटरी के साथ एक गिरफ्तार

तीन मॉनिटर और छह बैटरी के साथ एक गिरफ्तार

खटीमा। डाकघर में हुई चोरी खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को चोरी की गई बैटरी और मॉनिटर के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार को सीओ वीर सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार की रात चोरों ने डाकघर का ताला तोड़कर 16 बैटरी और अन्य सामान चोरी कर लिया।सीओ वीर सिंह ने बताया कि शुक्त्रस्वार को कार्यवाहक उप डाकपाल गोपाल दत्त जोशी ने कोतवाली पुलिस में चोरों के खिलाफ डाकघर से तीन मॉनिटरए यूपीएस की 16 बैटरी और अन्य सामान चोरी होने की तहरीर सौंपी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
एएसपी और सीओ के निर्देशन में खुलासे के लिए टीम गठित की गई। कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में टीम ने शनिवार को चोरी में लिप्त वार्ड संख्या पांच इस्लाम नगर निवासी कासिम उर्फ बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तीन मॉनिटरए छह बैटरीए एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में भी डाकघर से चोरी के मामले में कासिम को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments