Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम धामी को लिखा पत्र, बर्खास्त कर्मियों के पक्ष...

सुब्रमण्यम स्वामी ने सीएम धामी को लिखा पत्र, बर्खास्त कर्मियों के पक्ष में फैसला लेने का आग्रह

विधानसभा सचिवालय से बर्खास्त कर्मचारियों की बहाली को लेकर पूर्व कानून मंत्री डॉ.सुब्रमण्यम स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है। उन्होंने सर्वदलीय बैठक या किसी अन्य स्तर पर बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में न्यास संगत कार्रवाई करने का आग्रह किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा से बर्खास्त 228 कर्मचारियों को बहाल करने की पैरवी की है। बर्खास्त कर्मचारियों ने पूर्व कानून मंत्री को पत्र लिखकर उनके साथ हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। इस पर संज्ञान लेते हुए डॉ.स्वामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखा है।
जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे भी लग रहा है कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ है। एक ही राज्य में एक ही तरह से लगे कर्मचारियों के साथ भेदभाव करना ठीक नहीं है। उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री कर्मचारियों को बहाल कर न्याय करें। बता दें कि बर्खास्त कर्मचारी दो महीने से विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे हैं। कांग्रेस नेता अनुकृति गुसाईं ने बर्खास्त कर्मियों के आंदोलन का किया समर्थन किया। इसके अलावा प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने धरना स्थल पर पहुंच कर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments