Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलायंस क्लब ने नगर के साहित्यकार, कवि व शायरों को किया सम्मानित

लायंस क्लब ने नगर के साहित्यकार, कवि व शायरों को किया सम्मानित

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने शहर के अनेक साहित्यकार, कवि व शायरों को सम्मानित किया। क्लब अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने लायंस क्लब की स्थापना और अब तक किए गए सेवा कार्यों को पेश कर क्लब के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी दी। सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त विवेक राय ने लायंस क्लब की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता जताई। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में तहसीलदार युसुफ अली ने साहित्यकारों के सम्मान को क्लब का एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। समारोह में सम्मानित साहित्यकारों में गंगाराम विमल, डॉ. यशपाल रावत, शरीफ भारती, इकबाल अदीब, एडवोकेट नदीमुद्दीन, कैलाश चंद्र यादव, डॉ. पुनीता कुशवाहा, ममता मिश्रा, जेके कटियार, शेष कुमार सितारा, सुहानी अग्रवाल, ओम शरण आर्य चंचल, ज्ञानेंद्र सिंह, वेदप्रकाश विद्यार्थी, सुरेंद्र अग्रवाल, सोमपाल प्रजापति, मानक अग्रवाल, अंशिका जैन, डॉ. राजेश विश्नोई, अनुश्री भारद्वाज, नवीन बिष्ट, वीके मिश्रा, विनोद भगत आदि प्रमुख रहे।
वहीं पिछले चालीस साल से राष्ट्रीय पर्वों पर नियमित रूप से प्रभात फेरी निकाल रहे विमल गुड़िया को भी क्लब ने राष्ट्र भक्ति के लिए सम्मानित किया। समारोह में राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. महिपाल सिंह, डॉ. सुभाष चन्द्र कुशवाहा, डॉ. नीरज कुमार शुक्ला, डॉ. आशा राणा, डॉ. किशोर चंद्र जोशी, डॉ. राघव कुमार झा और डॉ. संतोष कुमार पंत आदि को उनके शैक्षिक शोध व उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब के क्लब के पीआरओ शैलेन्द्र मिश्रा, स्वतंत्र मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष महेश वर्मा, सचिव हरिओम तोमर, कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह, संजय राय, सुशील अग्रवाल, सतविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments