Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएसटीएफ ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार, नकल गिरोह के सरगना...

एसटीएफ ने एक और आरोपित को किया गिरफ्तार, नकल गिरोह के सरगना सादिक मूसा को दिया था पेपर

यूकेएसएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान रूपेंद्र जयसवाल के रूप में हुई है। आरोपित आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशन कंपनी के मालिक राजेश चौहान का परिचित था। बताया गया कि रूपेंद्र ने ही पेपर आउट करवाया था। आरोपित ने राजेश चौहान से पेपर लेकर नकल गिरोह के सरगना सादिक मूसा को दिया था। रूपेंद्र लंबे समय से फरार चल रहा था जिस पर 10 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था।
पांच लाख रुपये में सादिक मूसा को बेचा था पेपर
एसपी एसटीएफ चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि ग्राम लोकन पुरवा त्रिलोकपुर जिला खीरी यूपी वर्तमान निवासी सर्जन अपार्टमेंट केशवनगर जिला लखनऊ यूपी निवासी रूपेंद्र कुमार जयसवाल 2011 से ही आरएमएस कंपनी के मालिक राजेश कुमार चौहान से जुड़ा हुआ था। वह अक्सर कंपनी में राजेश कुमार से मिलने जाता था। वहीं उसकी जान पहचान सादिक मूसा और कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी कसान से हुई थी। 2021 में स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर रूपेंद्र कुमार जायसवाल ने पांच लाख रुपये में सादिक मूसा को बेचा था। आरोपित कहना कि उसे इसकी रकम नहीं मिली थी। एसपी के अनुसार इस मामले में अब तक 44 आरोपितों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आरोपित कसान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
पेपर लीक मामले में सीबीआइ जांच से क्यों डर रही सरकार: टम्टा
वहीं बागेश्वर में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में लोकतंत्र पटरी से उतर गया है। पेपर लीक के मामले में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। सरकार सीबीआइ जांच से पीछे हट रही है। इसका मतलब सरकार पेपर लीक मामले में फंस रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर प्रहार किया। रविवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद टम्टा ने कहा कि केंद्रीय बजट में उत्तराखंड को बड़ी उम्मीद थी। लेकिन बजट ने निराश किया है। भारत सरकार ने टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग को लेकर लोगों के इंतजार पर पानी फेर दिया है। एक तरफ चीन लगातार अपने प्रोजेक्ट बड़ा रहा है। लेकिन भारत सरकार इस और ध्यान नहीं दे रही है। जबकि रेल लाइन राष्ट्रीय प्रोजेक्ट के अंदर आना चाहिए था। कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट में शामिल शामा-मुनस्यारी मोटर मार्ग पर कोई काम नहीं हो सका है। पर्यटन उद्योग को झटका लगा है। हल्द्वानी से वाया अल्मोड़ा, बागेश्वर, मुनस्यारी सड़क का भी काम शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सरकार घोषणाओं का पुलिंदा बांध रही है। अदाणी को दिया गया कर्ज एनपीएस का ही पैसा है, जो लगभग डूब चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में आएगी तो पुरानी पेंशन लागू होगी। अग्निवीर योजना को खत्म किया जाएगा। सेना का व्यापारीकरण नहीं होने देंगे। देश का गौरव सेना है। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्‍यक्ष हरीश ऐठानी, कवि जोशी, गोकुल परिहार आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments