Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई ताकत

नैनीताल: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिखाई ताकत

हल्द्वानी। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने रविवार को हल्द्वानी में विशाल रैली निकाली। रैली में राज्य के करीब 36 संगठनों के 2000 कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो वह 2024 के लोकसभा चुनाव में इसका बदला लेंगे। राष्ट्रीय पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों कर्मचारी कॉल टैक्स नए टैक्सी स्टैंड के पास एकत्रित हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद रैली एक बरातघर में पहुंची जहां वक्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी सिंह रावत ने कहा कि जहां गैर भाजपा सरकारें पुरानी पेंशन बहाल कर रही हैं, वहीं भाजपा शासित राज्य सरकारें पुरानी पेंशन बहाल नहीं कर रही हैं। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि एक मई को मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में संसद भवन का घेराव किया जाएगा जिसमें उन्होंने कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
रावत ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो कर्मचारी 2024 के चुनाव में इसका बदला लेंगे। प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत ने कहा कि किसी भी स्थिति में हमें 2020 से पूर्व पुरानी पेंशन बहाल करवानी है। उन्होंने कर्मचारियों से अनुरोध किया कि वह अपनी पूरी ताकत झोंक दें और इस लड़ाई को मंजिल तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करें। प्रांतीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सांसद और विधायक को जब पेंशन दी जाती है तो उन्हें पेंशन क्या नहीं दी जा रही है। प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता रानी ने सभी साथियों से अनुरोध किया कि वह परिवार समेत एक मई को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने मातृशक्ति से अनुरोध किया कि अधिक से अधिक संख्या में परिवार के साथ आंदोलन मेंं प्रतिभाग करें। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि कर्मचारी 1000 से 2000 पेंशन प्राप्त कर रहे हैं जिससे उनके सम्मुख आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments