Wednesday, October 14, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल: घर के अंदर फंदे पर झूलते मिले बुजुर्ग

नैनीताल: घर के अंदर फंदे पर झूलते मिले बुजुर्ग

नैनीताल। नगर के पास गेठिया में एक बुजुर्ग का शव फंदे पर लटकता मिला। बुजुर्ग लगभग 15 दिन से घर पर अकेले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह पड़ोसियों से सूचना मिली कि गेठिया निवासी बुजुर्ग महेंद्र लाल (61) अपने घर के अंदर फांसी पर लटके हुए हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पड़ोसियों ने बताया कि महेंद्र यहां अपनी पत्नी व परिवार साथ रहते हैं। 15 दिन पूर्व परिजन कहीं चले गए। इसके चलते बुजुर्ग घर पर अकेले थे। शनिवार सुबह वह घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों ने उन्हें आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोसियों ने अंदर देखा तो बुजुर्ग फांसी के फंदे पर लटके थे। पुलिस ने बुजुर्ग को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महेंद्र लाल मार्च में परगना मजिस्ट्रेट न्यायालय से चतुर्थ श्रेणी स्तर से सेवानिवृत्त हुए थे। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र लाल का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार अवसाद में आकर महेंद्र ने यह कदम उठाया होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments