Tuesday, October 13, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल: ऊर्जा निगम ने 42 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

नैनीताल: ऊर्जा निगम ने 42 बकायेदारों के कनेक्शन काटे

लालकुआं। ऊर्जा निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पहले दिन 22 विद्युत कनेक्शन काटे हैं। उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद और अवर अभियंता इंतजार अली के नेतृत्व में लालकुआं नगर, बिंदुखत्ता और बरेली रोड क्षेत्र में बिजली के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर बिंदुखत्ता क्षेत्र में नौ बकायेदारों के कनेक्शन काटे। इनपर 191212 रुपया बकाया है। बरेली रोड क्षेत्र के नौ बकायेदारों जिन पर 245995 रुपये, और लालकुआं नगर क्षेत्र के चार बकायेदारों जिन पर कुल 70000 के विद्युत बिल बकाया हैं, उनके कनेक्शन काटे गए। उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि कनेक्शन काटने का अभियान कल से और तेज गति पकड़ेगा। उन्होंने बताया कि लालकुआं डिवीजन अंतर्गत कुल 600 बकायेदारों पर 80 लाख रुपये बकाया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments