Sunday, October 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपार्टी का आदेश होगा तो पौड़ी से चुनाव लडूंगा

पार्टी का आदेश होगा तो पौड़ी से चुनाव लडूंगा

रामनगर (नैनीताल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर है और आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से मोदी सरकार बनने जा रही है। पार्टी यदि आदेश करेगी तो वह एक फिर से पौड़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। यह बात पौड़ी सांसद व पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। पौड़ी सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को पीरूमदारा में जनसभा के दौरान मोदी सरकार की ओर से पेश किए बजट को बेहतर बताया। कहा कि पहली बार विपक्ष भी बजट से संतुष्ट नजर आया। कहा कि कोरोनाकाल में मोदी सरकार ने बेहतरीन कार्य किया और देश के हर नागरिक की सुरक्षा की और गरीबों को मुफ्त राशन बांटा जो अब तक सरकार दे रही है। लखनपुर में राष्ट्रपति के बजट अभिभाषण को सुनाया गया। प्रेस वार्ता के दौरान तीरथ सिंह रावत ने कहा कि यदि पार्टी का आदेश होगा तो वह एक बार फिर से पौड़ी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि अब तक इस बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।
धनगढ़ी पुल निर्माण में आ रही बाधा पर बोलते हुए कहा कि सभी बाधाओं को दूर किया जाएगा और पुल निर्माण कराया जाएगा। धनगढ़ी पुल कुमाऊं व गढ़वाल को जाने वाले हाईवे पर है और इसे बनना अति आवश्यक है। कहा कि सीएम रहते उन्होंने कॉर्बेट में लाइड एंड सांउड शो व महिला जिप्सी चालकों की घोषणा की थी। महिला जिप्सी चालकों को प्रशिक्षण तो दिया गया लेकिन अब तक जिप्सी नहीं मिल पा रही है। लाइट एंड साउंड शो शुरू नहीं हुआ है। अधिकारियों से वार्ता कर जल्द दोनों योजनाओं को शुरू कराया जाएगा। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, नगर मंडल अध्यक्ष मदन जोशी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, हरीश चंद्र सती, संजय डॉर्बी, आशीष ठाकुर, अरुण कुमार, नरेंद्र शर्मा, अशोक गुप्ता, अंजना सुंदरियाल, पारस गोला आदि रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments