Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबिजली के स्थान पर सोलर लाइटों का प्रयोग करें: सांसद.

बिजली के स्थान पर सोलर लाइटों का प्रयोग करें: सांसद.

अल्मोड़ा। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय अल्मोड़ा में दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक हुई। सांसद अजय टम्टा ने संचार विहीन क्षेत्रों में संचार सेवा दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे बीएसएनएल उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अध्यक्षता करते हुए सांसद टम्टा ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर मोबाइल टाॅवर स्थापित करने की बात कही। जिससे संचार विहीन गांवों के उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों से बिजली की खपत को कम करने के लिए बिजली के स्थान पर सोलर लाइटों का प्रयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने बीएसएनएल की सेवाओं की वीडियो बना कर यूट्यूब पर अपलोड करने और व्हाट्सएप पर शेयर करने का सुझाव दिया।
जिससे लोग जागरूक हो सके। इस दौरान सलाहकारों ने संचार सेवाओं में आने वाली समस्याओं और सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव दिए। वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रचालन अल्मोड़ा महेश सिंह निर्खुपा ने जल्द क्षेत्रों में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया 4जी के लिए पहले चरण में जिले में 12 और दूसरे चरण में 86 स्थानों पर टावर लगने हैं। जिसके लिए प्रशासन की ओर से बीएसएनएल को जमीन हस्तांतरित की जा चुकी हैं। कार्यक्रम का संचालन हरीश चंद्र तिवारी और कौशल कुमार जोशी ने किया। इस मौके पर उपमहाप्रबंधक अल्मोड़ा एसएन रावत, उपमहाप्रबंधक नैनीताल भीम बहादुर, मंडल अभियंता अल्मोड़ा रजिंदर रैना, केके भट्ट, एसके सिन्हा, सदस्य अमन अंसारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments