Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपतंजलि स्टोर का शटर और ताला तोड़कर कर नेपाली श्रमिक ने 17,000...

पतंजलि स्टोर का शटर और ताला तोड़कर कर नेपाली श्रमिक ने 17,000 की नकदी चुराई

गरुड़ (बागेश्वर)। थाना क्षेत्र बैजनाथ के टीट बाजार में बृहस्पतिवार की रात एक नेपाली मजदूर पतंजलि स्टोर का शटर का ताला तोड़कर 17,000 हजार की नकदी चुरा कर फरार हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को पांच घंटे में गिरफ्तार कर चुराई गई धनराशि भी बरामद कर ली। टीट बाजार स्थित पतंजलि स्टोर का सेल्समैन देव सिंह निवासी सेलीहाट गरुड़ वितरकों का शुक्रवार को भुगतान करने के लिए दुकान में 17,000 रुपये रखकर गया था। सेल्समैन रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह सात बजे दुकान खोलने पहुंचा तो उसे दुकान के शटर पर ताला खुला मिला। उसने आसपास के दुकानदारों को घटना के संबंध में जानकारी दी।
दुकान के गल्ले में रखे 17,000 रुपये नहीं मिलने पर सेल्समैन ने थाना बैजनाथ पुलिस को घटना की तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ली। थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट और उनकी टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच घंटे नवीन मगर पुत्र बम बहादुर निवासी चूरे थाना गढ़खेरा जिला कलाली राज्य सेती निवासी नेपाल को गो सदन गढ़सेर के पास पंपिंग योजना में काम करते दबोच लिया। पुलिस ने नेपाली मजदूर से चुराए गए 17000 रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 457, 380, 411 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया। टीट बाजार, बैजनाथ, गरुड़ बाजार के व्यापारियों ने थाना बैजनाथ पुलिस से रात में थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments