Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबेकाबू कार ने तोड़ा रेलवे फाटक, रोकनी पड़ी ट्रेन

बेकाबू कार ने तोड़ा रेलवे फाटक, रोकनी पड़ी ट्रेन

बेकाबू कार ने अजबपुर रेलवे फाटक तोड़ दिया। इसके बाद देहरादून से निकली ट्रेन को कुछ देर रोकना पड़ा। घटना के बाद मौके पर हंगामा भी हुआ। कार चालक खुद को आर्मी अफसर बताते हुए रौब गालिब करने लगा। कुछ देर बाद फाटक पर तैनात कर्मचारी ने चेन लगाकर ट्रेन को हरी झंडी दी। घटना माता मंदिर रोड स्थित रेलवे फाटक की है। शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे उपासना एक्सप्रेस आने वाली थी। फाटक पर तैनात कर्मचारी ने बैरियर नीचे करना शुरू किया। इस दौरान वाहन चालकों में आगे निकलने की होड़ मच गई।
इस बीच एक कार चालक ने तेजी से आगे आते हुए बैरियर में टक्कर मार दी। इससे बैरियर टूटकर पटरियों के बीच जा गिरा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। फाटक पर तैनात कर्मी ने चालक से बात की तो वह खुद को आर्मी अफसर बताने लगा तो हंगामा हो गया। किसी तरह मामला शांत हुआ और वहां चेन लगाकर ट्रैफिक को रोका गया। इसी बीच उपासना एक्सप्रेस भी आ गई। कुछ देर के लिए ट्रेन को रोककर आगे जाने दिया गया। इसके बाद सभी ट्रेनों को चेतावनी के साथ गुजारा गया। इंस्पेक्टर आरपीएफ जय सिंह ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ रेलवे प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments