Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयुवाओं में नई सोच विकसित करने में मददगार होगा युवा उत्सव :...

युवाओं में नई सोच विकसित करने में मददगार होगा युवा उत्सव : टम्टा

बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में नेहरू युवा केंद्र की ओर से आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव संपन्न हो गया है। युवा उत्सव में जिलेभर के युवाओं ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को केंद्र सरकार की ओर से पुरस्कार दिए गए। युवा उत्सव का समापन करते हुए मुख्य अतिथि लोकसभा सदस्य अजय टम्टा ने कहा कि युवा उत्सव का उद्देश्य युवाओं को पांच प्रण विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता-एकजुटता और नागरिक कर्तव्यों से जोड़ना है। देश के 180 जिलों में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नई सोच और नए विजन का विकास होगा। इससे पूर्व डीएम अनुराधा पाल ने शनिवार सुबह युवा उत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, संगठन मंत्री विनोद वल्दिया, राजेंद्र परिहार, जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी, संचालक हिमांशी देव समेत करीब 200 युवा मौजूद रहे।
कृतिका, कंचन, हिमांशु, भावना और सक्षम डांस ग्रुप रहे विजेता
बागेश्वर। युवा उत्सव में चित्रकला, भाषण, फोटोग्राफी, कविता लेखन और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कृतिका चौधरी, भाषण में कंचन मिश्रा, फोटोग्राफी में हिमांशु रावत, कविता लेखन में भावना परिहार विजेता रहे। सांस्कृतिक प्रतियोगिता सक्षम डांस ग्रुप ने जीती। चित्रकला, फोटोग्राफी और कविता लेखन में पहला स्थान पाने वालों को एक-एक हजार रुपये, भाषण और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेताओं को पांच-पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments