Saturday, February 14, 2026
Homeउत्तराखण्डभाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे...

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

भाजपा विधानमंडल दल की बैठक रविवार को भराड़ीसैंण में होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद रहेंगे। बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री समेत सरकार के सभी मंत्री व अधिकांश विधायक रविवार शाम तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह महिला मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोर्चा की महानगर इकाई सुषमा स्वराज सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीएम भराड़ीसैंण के लिए रवाना हो जाएंगे। वह वहां दलीय नेताओं की बैठक में हिस्सा लेंगे। रविवार को ही कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में भी सीएम शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments