Friday, August 14, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पहुंचे उत्‍तरकाशी, धराली गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य पहुंचे उत्‍तरकाशी, धराली गांव में करेंगे रात्रि विश्राम

केंद्रीय नागरिक उड्डयन, इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया दो दिवसीय भ्रमण के लिए हर्षिल पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री मंगलवार को धराली गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। साथ ही हर्षिल घाटी के 8 गांव के ग्रामीणों को समस्या को सुनेंगे। धराली गांव सहित हर्षिल घाटी के 8 गांव वाइब्रेट विलेज में शामिल हैं। प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत वाइब्रेट विलेज में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं को बढ़ाने के की योजना है। इसके लिए इस बार केंद्रीय बजट में प्रावधान भी किया गया है।
गत सप्ताह सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री विरेंद्र कुमार भी हर्षिल आए थे। हर्षिल में रात्रि विश्राम करने के बाद उन्होंने घाटी के आठ गांवों का भ्रमण किया। इसी कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया हर्षिल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री धराली गांव में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम एवं गांव में बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं की ग्रामीणों के साथ समीक्षा करेंगे। साथ ही सरकार से सीमांत क्षेत्र के ग्रामीणों की अपेक्षाओं के बारे में जानने के लिए बातचीत करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments