Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमोरी के तीन घरों में लगी भीषण आग, मिनटों में स्वाहा हो...

मोरी के तीन घरों में लगी भीषण आग, मिनटों में स्वाहा हो गई परिवारों की जीवनभर की कमाई

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के नुराणू गांव में आग लगने से तीन मकान जलकर नष्ट हो गए। आगजनी से यहां नकदी और घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घंटों की मशक्कत की बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझाई गई। मंगलवार रात्रि करीब दो बजे तीन आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड से तीन परिवारों की जीवन भर की कमाई मिनटों में खाक हो गई। आग की लपटें देखकर घरों में सो रहे सभी लोग घर से बाहर निकले। चिख पुकार मची तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। क़ड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों द्वारा आग बुझा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments