Friday, March 13, 2026
Homeउत्तराखण्डदुकान में शराब पिलाने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

दुकान में शराब पिलाने के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार

गरुड़ (बागेश्वर)। दुकान में शराब पिलाने और बेचने के आरोप में थाना बैजनाथ पुलिस ने दुकानदार को 5 बोतल अवैध शराब के साथ आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।थाना बैजनाथ से मिली जानकारी के अनुसार हरीश गुरुरानी पुत्र रंजीत गुरुरानी निवासी पिंगलों को पुलिस ने दुकान में शराब पिलाते रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने दुकान से 5 बोतल शराब भी बरामद की। पुलिस ने दुकानदार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments