Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहैड़ाखान रोड पर आया मलबा, छह घंटे आवागमन थमा

हैड़ाखान रोड पर आया मलबा, छह घंटे आवागमन थमा

हल्द्वानी। हैड़ाखान रोड पर मलबा आने से सड़क छह घंटे बंद रही। लोनिवि ने जेसीबी भेजकर मलबा हटाया। यहां अभी भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हैड़ाखान रोड पर भारी मलबा आया था। पूरा पहाड़ खिसक गया था। कई दिन लगातार काम करने के बाद लोनिवि ने किसी तरह सड़क खुलवाई थी। भू-वैज्ञानिकों की टीम ने इस पहाड़ को संवेदनशील बताया था। साथ ही भविष्य में भी मलबा आने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि का असर बृहस्पतिवार को दिखाई दिया। सुबह छह बजे सड़क पर मलबा आ गया। इससे सड़क बंद हो गई। सड़क बंद होने से सड़क के दोनों ओर लंबी कतार लग गई। नौकरी में जाने-आपने वाले लोग मलबे वाले स्थान में किसी तरह पैदल आर-पार गए। फिर दूसरे वाहन में बैठकर वहां से अपने गंतव्य के लिए गए। उधर सूचना पर लोनिवि के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद लोनिवि ने एक बजे सड़क खोली। इसके बाद सड़क पर यातायात चला। लोनिवि के एई मनोज पांडे ने बताया कि पहाड़ कच्चा है। जब तक पहाड़ी का इलाज नहीं किया जाता तब तक मलबा आने की संभावना बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments