Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डखरादी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

खरादी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरा वाहन, दो लोग घायल

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे पर खरादी के पास सोमवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस दौरान वाहन चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हादसा तड़के हुआ। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन विकासनगर से यमुनोत्री हाईवे से लगे किसाला गांव से सामान ला रहा था कि गांव के पास ही अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान वाहन चालक व एक अन्य घायल हो गए। वाहन खाई में गिरने की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 से बड़कोट सीएचसी लाया गया। डाक्टर अंगद राणा ने बताया कि दोनों को हल्की चोटें आई हैं। दोनों का उपचार किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments