Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले 13 डॉक्टर

रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले 13 डॉक्टर

रुद्रपुर। राजकीय रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए 13 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर का चयन हो गया है जबकि सात डॉक्टरों का साक्षात्कार कर लिया गया है। इनकी नियुक्ति से मेडिकल कॉलेज के अस्पताल की ओपीडी के अलावा दूसरी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। कॉलेज में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के 27 पद सृजित हैं। इन पदों पर पांच डॉक्टर पूर्व से ही कार्यरत हैं। अब 13 और डॉक्टर का चयन हो गया है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केदार सिंह शाही ने बताया कि सभी चयनित डॉक्टरों के जल्द कार्यभार संभालने की उम्मीद है। सात अन्य जूनियर डॉक्टरों का साक्षात्कार किया गया है। जल्द परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। डॉ. शाही ने बताया कि सभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर की नियुक्ति संविदा की जा रही है। कॉलेज के ओपीडी ब्लॉक में मेडिसिन विभाग, नेत्ररोग, ईएनटी, हड्डी रोग समेत सात विभागों की ओपीडी शुरू हो चुकी है। ओपीडी में प्रतिदिन औसतन 700 से 800 मरीजों की स्वास्थ्य जांच हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments