काशीपुर। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने घरों में विधिविधान से घट स्थापित किया। बुधवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों में मां भगवती का दरबार सजाकर पूजा अर्चना कर घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। नगर के प्रमुख देवी मंदिर मां बाल सुंदरी देवी मंदिर, मां खोखरा देवी मंदिर, मां गायत्री देवी मंदिर, मां चामुंडा देवी मंदिर, मां मंसा देवी मंदिर, मां शीतला देवी मंदिर, मां नवदुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में श्रद्धालु सुबह ही मां भगवती की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। देवी मंदिरों में सुबह और शाम दोनों समय श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई।