Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिरीक्षण में इंदिरानगर नाले पर मिला कब्जा

निरीक्षण में इंदिरानगर नाले पर मिला कब्जा

हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ इंदिरा नगर नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों पर कई अवैध निर्माण पाए गए। निरीक्षण में अधिकारियों ने अतिक्रमण और कूड़ा डालने को नाला चोक होने का कारण बताया। सड़क पर बनी पुलिया को तोड़कर जाल लगाने के आदेश दिए हैं। दो दिन हुई बारिश के कारण मंगलवार को नाला चोक हो गया था। शिकायत पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनोज कांडपाल बुधवार को निगम की टीम के साथ इंदिरा नगर नाला देखने पहुंचे। नाले पर किए गए अतिक्रमण को देखकर नगर आयुक्त दंग रह गए। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि लोगों ने आधे नाले पर कब्जा किया है। इससे नाला संकरा हो गया है। लोग घर का कूड़ा भी नाले में डाल रहे हैं। इससे नाला चोक हो रहा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि नालों में कूड़ा डालने के कारण रोड पर बनी पुलिया चोक हो गई हैं। इन्हें अब खोल पाना असंभव है। इसे देखते हुए ऐसी पुलिया को तोड़कर इसमें जाल लगाने के लिए सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट को आदेशित किया।
नाले में कूड़ा डालते पकड़े गए तो लगेगा जुर्माना
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने कहा कि इंदिरानगर इलाके में नालों में कूड़ा डालते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने लोगों से नाले में कूड़ा नहीं डालने और इसकी सूचना नगर निगम को देने की अपील की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments