Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्रिकेटर स्नेह राणा के कोच संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती, जहर...

क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच संदिग्ध हालात में अस्पताल में भर्ती, जहर खाने की आशंका

क्रिकेटर स्नेह राणा के कोच नरेंद्र शाह को शुक्रवार शाम गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहर खाया है। उन्होंने जहर क्यों खाया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। रात तक वह पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थे। वहीं, मामले को एक कोच के बारे में सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। शाह दून में लिटिल मास्टर क्लब चलाते हैं। वह चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव भी हैं। शुक्रवार शाम सात बजे जब उन्हें दून अस्पताल लाया गया, उनके मुंह से झाग निकल रहा था। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. धनंजय डोबाल ने बताया कि उनकी हालत देख इमरजेंसी से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें वेंटिलेटर पर फुल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि होश में आने के बाद बयान दर्ज किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments