Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनन्हे मुन्नों ने समझायी पेड़ों की पीड़ा

नन्हे मुन्नों ने समझायी पेड़ों की पीड़ा

हल्द्वानी। लालडांठ स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसका विषय संस्कार रखा गया। नन्हे-मुन्नों ने पेड़ों की पीड़ा पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर हरियाली बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने किया। बच्चों ने पहले गणेश वंदना की उसके बाद देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए और स्थानीय संस्कृति पर नृत्य पेश किए। साल भर के कार्यक्रम के आधार पर टैगोर सदन को पहला, गांधी सदन को दूसरा, नेहरू सदन को तीसरा और शास्त्री सदन को चौथा स्थान मिला। अनिकेत नेगी और माही राठौर को सर्वोत्तम विद्यार्थी का पुरस्कार मिला। मौके पर प्रधानाचार्य शांति जीना, खुशबू बिष्ट, नीतू बिष्ट, ज्योति रावत, हेमलता तिवारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments