Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरंगदारी के आरोपी को पकड़ने पहुंची बिहार पुलिस

रंगदारी के आरोपी को पकड़ने पहुंची बिहार पुलिस

रुद्रपुर। रंगदारी के आरोपी पकड़ने के बिहार पुलिस शहर से पहुंची है। आरोपी की तलाश में पुलिस के साथ बिहार पुलिस शहर के कई ठिकानों में छापे मारी कर रही है। आरोपी की लोकेशन के आधार पर बिहार पुलिस शहर में पहुंची है। अब से कुछ समय पहले बिहार में एक रंगदारी का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी वहां से फरार हो गया था। वहां के न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया। इसके बाद बिहार पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। लोकेशन खंगालने में आरोपी का ठिकाना शहर के ट्रांजिट कैंप में निकला। शनिवार सुबह बिहार पुलिस ने कोतवाली पहुंच कर आमद कराई। एसएचओ विक्रम राठौर का कहना है कि पुलिस की टीम बिहार पुलिस के साथ आरोपी को तलाशने में जुटी हैं। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments