Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअनुमति बिना भूमि खुदान में लगीं दो जेसीबी जब्त

अनुमति बिना भूमि खुदान में लगीं दो जेसीबी जब्त

जसपुर। बिना अनुमति भूमि खुदान में लगी दो जेसीबी को वन विभाग के कर्मचारियों ने जब्त कर लिया। रेंजर जितेंद्र डिमरी ने बताया कि प्रकाश चंद्र आर्य डीएफओ तराई पश्चिमी वन प्रभाग के निर्देश पर आमखोरा वन क्षेत्र के कर्मचारियों ने आरक्षित वन क्षेत्र बहला पुल के समीप प्लाट नंबर तीन पर छापा मारा। टीम को यहां दो जेसीबी बिना अनुमति के भूमि खुदान कर वन भूमि का स्वरूप बदलते मिलीं, जिन्हें जब्त कर वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई के लिए हल्दुआ वन चौकी पर सुरक्षित खड़ा किया गया है। टीम में मुकेश चंद्र, गणेश तिवारी, विनोद आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments