Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड...

प्रदेशभर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश ने फिर कराया ठंड का अहसास

प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हो गई। आज भी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश और सर्द हवाओं ने एक बार फिर लोगों को ठंड का अहसास कराया। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। उधर, मसूरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। सुबह से शाम तक दून और मसूरी में तेज धूप खिली रही। लेकिन रात करीब नौ बजे अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक दून और मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा।
कहां कैसा है मौमस
लोहाघाट में बारिश
पिथौरागढ़ में सुबह से बारिश।
किच्छा में बारिश
बागेश्वर में सुबह से बारिश
पौड़ी व आसपास के क्षेत्रों में देररात से बारिश का सिलसिला जारी
विकासनगर में बारिश
टिहरी में देर रात से बारिश जारी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments