Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकपकोट के कई पशुपालक पुरस्कृत

कपकोट के कई पशुपालक पुरस्कृत

कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के चीराबगड़ में बृहस्पतिवार को पशु प्रदर्शनी लगी। इसमें प्रताप सिंह की क्राॅसब्रीड गाय सर्वोत्तम रही। आनंद सिंह की दुधारू गाय, प्रताप सिंह की विदेशी गाय, श्याम सिंह की सूखी भैंस, लीला देवी की दुधारू भैंस अव्वल रही। घोड़ा-खच्चर में धन सिंह, बैल की जोड़ी में पूरन सिंह, बछिया देशी में रमा देवी, देशी गाय सूखी में हीरा सिंह, बकरा में दरवान सिंह, बकरी में भागुली देवी, भेड़ वर्ग में भूपाल सिंह पुरस्कृत हुए। इससे पहले मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजन की सराहना कर कहा कि इससे पशुपालकों को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले पशुपालकों को पुरस्कृत किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र चंद्रा ने पशुपालकों के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरआर चंदोला, ग्राम प्रधान चीराबगड़ कविता देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य खष्टी गढि़या, ग्राम प्रधान बड़ेत भूपेश ऐठानी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन कनेरा, डॉ. पूजा जोशी, डॉ. सुनीता आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments