Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनवमी पर डीएम ने किया 61 कन्याओं का पूजन

नवमी पर डीएम ने किया 61 कन्याओं का पूजन

बागेश्वर। चैत्र की नवमी पर चंडिका मंदिर परिसर में नवरात्र नारी शक्ति उत्सव के तहत जिला प्रशासन ने कन्या पूजन किया। डीएम अनुराधा पाल ने 61 कन्याओं के पैर धुलाकर पूजा की और भोजन कराया। मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। जिला प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को आयोजित उत्सव में भजन, कीर्तन, चंडी पाठ, दुर्गा स्तुति, देवी भजनों का गायन किया गया। डीएम पाल, सीडीओ संजय सिंह और विभागीय अधिकारियों ने विधिविधान से कन्या पूजन किया। अधिकारियों ने मां चंडिका की पूजा कर सुख, समृद्धि का आशीर्वाद भी लिया। डीएम पाल ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 22 मार्च से जिले में भी नवरात्र नारी शक्ति उत्सव मनाया गया। उत्सव में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली, डीडीओ संगीता आर्या, एसडीएम हर गिरि, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि बंगारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी बेला महर, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि ने भी कन्या पूजन किया।
जिनखोला के ग्रामीणों ने की 51 कन्याओं की पूजा
बागेश्वर। जिनखोला के देवी मंदिर में आयोजित नवरात्र पूजा के समापन पर ग्रामीणों ने 51 कन्याओं की पूजा की। कन्याओं को भोजन कराकर उपहार भी प्रदान किए गए। पूजा का आयोजन ग्रामीण कैलाश जोशी, विनोद जोशी और चंद्रशेखर जोशी की ओर से किया गया था। वहां हुए भंडारे में एक हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उमेश चंद्र जोशी, गोपाल सिंह, मनोज बोरा, मंजू बोरा, होशियार सिंह आदि ने सहयोग किया। कपकोट, रीमा, धरमघर, कांडा, कठपुड़ियाछीना, काफलीगैर, बोहाला समेत अन्य गांवों में भी रामनवमी पर कई आयोजन हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments