Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसुविधा नहीं, सिरदर्द बन रही टिकट मशीन

सुविधा नहीं, सिरदर्द बन रही टिकट मशीन

रुद्रपुर। रोडवेज डिपो में फिर से आई चीन निर्मित टिकट मशीन परिचालकों और यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। दोबारा वहीं मशीनों के आने से उनके हैंग होने और एप गायब की शिकायत खत्म नहीं हो रही है। मशीन के हैंग होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं परिचालक यात्रियों को मैनुअल टिकट देकर काम चला रहे हैं। एक मार्च को प्रदेश के सभी डिपो में चीन निर्मित टिकट मशीन का आवंटन हुआ था और रुद्रपुर डिपो में भी 85 टिकट मशीन परिचालकों के लिए आई थी। उनके उपयोग के दौरान अक्सर एप के गायब होने और बैटरी बैकअप कम होने की शिकायत होने लगी। परिचालकों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
अमर उजाला ने मामलों को प्रमुखता से उजागर किया तो 28 मार्च को डिपो में उसी कंपनी की अन्य चीन निर्मित टिकट मशीन आ गई। इसमें एआरएम की ओर से बताया गया था कि इनमें एप गायब होने की शिकायत नहीं होगी। साथ ही इनका बैटरी बैकअप भी बेहतर है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें फरीदाबाद गए एक परिचालक के साथ मशीन में हैंग होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं। हाल ये कि एप हटने के डर से परिचालक इंटरनेट बंद कर उसका संचालन कर रहे हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट भी प्रभावित हो रहा है। चालकों का कहना है कि वह मशीन को बंद कर यात्रियों को मैनुअल टिकट दे रहे हैं। इससे उनकी नौकरी में खतरे की संभावना हो जाती है। मैनुअल टिकट बनने में समय लगता है और कभी-कभी अचानक टीआई मिल जाते हैं। इस कारण कई बार पूरे टिकट नहीं बन पाते हैं। कार्यवाहक एआरएम महेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले उनसे अब तक किसी परिचालक ने कोई शिकायत नहीं की है। यदि मामला संज्ञान में आता है कि उसमें जरूरी कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments