Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन्यजीवों की दुनिया में न पड़े खलल...ट्रैफिक का शोर रोकने को लगेगी...

वन्यजीवों की दुनिया में न पड़े खलल…ट्रैफिक का शोर रोकने को लगेगी पॉली कॉर्बोनेट शीट

देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे में डाटकाली मंदिर से गणेशपुर तक 12 किमी एलिवेटेड रोड के दोनों किनारे नॉइज बैरियर से कवर किए जाएंगे। ताकि वाहनों के शोर और रोशनी से वन्यजीवों की दुनिया में कोई खलल न पड़े। परियोजना में इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।राजाजी टाइगर रिजर्व के अलावा यह परियोजना देहरादून वन प्रभाग और सहारनपुर वन प्रभाग के बीच से होकर गुजरती है। यहां बड़ी संख्या में वन्यजीव निवास करते हैं। इसलिए परियोजना की अनुमति भी इसी आधार पर दी गई है कि इससे वन्यजीवाें को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। वाहनों की तेज रोशनी, हॉर्न और शोर से भी वन्यजीवों की दुनिया में खलल पड़ता है। इसका समाधान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से नॉइज बैरियर के रूप में निकाला गया है। यह एक प्रकार की फाइबर सीट होती है, जो पॉली कॉर्बोनेट पदार्थ से बनी होती है। हाईवे के दोनों तरफ चार मीटर ऊंचाई तक लगाई जाएंगी। इस सीट की विशेषता यह होती है कि यह वाहनों के शोर को बाहर जाने से रोकती है और रात में रोशनी को अंदर की तरफ फैंकती है।
व्यू प्वाइंट पर रुककर लीजिए प्रकृति के नजारे
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे में एशिया के सबसे बड़े वन्यजीव गलियारे के ऊपर सड़क पर आपकी गाड़ी सौ से ज्यादा की स्पीड में भागेगी। लेकिन यदि इस बीच आपको कुछ देर रुककर प्रकृति को निहारना है तो इसके भी परियोजना में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। एक्सप्रेस-वे में देहरादून आशारोड़ी से आगे मोहंड की तरफ जहां इस वक्त लोहे का पुल है, उस जगह पर एलिवेटेड रोड पर व्यू प्वाइंट बनाया जाएगा। इस जगह पर सड़क की सामान्य चौड़ाई (25 मीटर) से दस मीटर ज्यादा 35 मीटर होगी। 300 मीटर लंबाई व्यू प्वांइट इस गलियारे के आकर्षण का केंद्र रहेगा। जहां लोग गाड़ी पार्क करने के बाद दूर तक वन क्षेत्र को निहार सकेंगे।
वन और पुलिस चौकी भी बनेगी
व्यू प्वाइंट वाले हिस्से में सड़क के दोनों तरफ वन और पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। इन चौकियों में पुलिस और वन विभाग के कर्मी 24 घंटे मौजूद रहेंगे, जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद करेंगे।
डाट काली के बाद 12 किमी के बाद ही मिलेगा यू-टर्न
देहरादून से जाते हुए आशारोड़ी से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के बाद डाटकाली मंदिर की तरफ जाने के लिए एक कट दिया जाएगा। इसके बाद आगे करीब 12 किमी तक कोई कट नहीं रहेगा। इस दौरान आपको वापस आना पड़े तो गणेशपुर में जाकर ही यू टर्न मिलेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments