Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबहुउद्देश्यीय शिविर में 10 शिकायतें हुईं दर्ज

बहुउद्देश्यीय शिविर में 10 शिकायतें हुईं दर्ज

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के बिजुरिया हाईस्कूल पच्चीसी में बृहस्पतिवार को एक साल नई मिसाल के तहत बहुउद्देश्यीय शिविर लगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि भाजपा सरकार का एक साल का कार्यकाल बेमिसाल रहा है। इस दौरान शिविर में 10 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शिविर में पूर्ति विभाग ने 135 राशन कार्ड मामलों का निस्तारण किया। आयुर्वेदिक विभाग ने 135 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी। दो किसानों को वर्मी कंपोस्ट और भूमि की घेरबाड़ के लिए 64,997 रुपये का चेक दिया गया। तीन किसानों को श्री पुरस्कार दिया गया जबकि सात किसानों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये सम्मानित किया। यहां भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य, जिला मंत्री वंदना आर्य, मोहन दोसाज, भूपाल मेहरा, लाल सिंह बजेठा, डीडीओ केएन तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, डीएसओ दिव्या पांडे, युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments