Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऑस्ट्रेलिया डेलीगेट्स ने की वन्यजीव के इलाज में सहयोग की पेशकश

ऑस्ट्रेलिया डेलीगेट्स ने की वन्यजीव के इलाज में सहयोग की पेशकश

रामनगर। कॉर्बेट पार्क पहुंचे जी-20 के डेलीगेट्स में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों ने वन्यजीवों के इलाज, रेस्क्यू ऑपरेशन की व्यवस्था को समझा। साथ ही इस कार्य में भी सहयोग करने का ऑफर कॉर्बेट प्रबंधन को दिया है। कॉर्बेट पार्क में वन व वन्य जीव प्रबंधन समेत अन्य विषयों को निकट से देखने और समझने के लिए पहुंचे जी-20 डेलीगेट्स में ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि शामिल थे। संबंधित प्रतिनिधि पशु चिकित्सक हैं। उन्होंने कॉर्बेट प्रबंधन से घायल और बीमार वन्यजीवों को रेस्क्यू करने उनके इलाज करने की व्यवस्था के बारे में विस्तार से बातचीत की।
डेलीगेट्स ने रेस्क्यू करके लाए जाने वाले वन्यजीवों के पुनर्वास की व्यवस्था के बारे में जानने के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया। कॉर्बेट के अधिकारियों के मुताबिक संबंधित डेलिगेट्स ने बेस्ट प्रैक्टिस और अनुभवों को भी आगे सहयोग के रूप में साझा करने का ऑफर दिया है जिससे वन्यजीव से जुड़े संरक्षण के कार्यों में और मदद मिल सके। कॉर्बेट प्रबंधन काफी प्रसन्न है उनका मानना है कि वर्चुअल समेत अन्य माध्यमों से विशेषज्ञों की सलाह मिलने से वन्यजीवों के संरक्षण का कार्य और अच्छा हो सकेगा। कॉर्बेट निदेशक डॉ. धीरज पांडे का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि खुद एक पशु चिकित्सक थे। ऐसे में वह संबंधित विषय को बेहतर ढंग से समझते थे। उन्होंने विभिन्न पहलुओं पर जानकारी मांगी जो उन्हें उपलब्ध कराई गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments