Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमसूरी में भारी बारिश से नकुसान, पुश्ता गिरने से मलबे में दबी...

मसूरी में भारी बारिश से नकुसान, पुश्ता गिरने से मलबे में दबी कई गाड़ियां

प्रदेशभर में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। इसी बीच अब मसूरी में बारिश से भारी नुकसान हुआ है। यहां कैम्पटी रोड के पास भारी भरकम पुश्ता गिरने से कई गाड़ियां मलबे के नीचे दब गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (शुक्रवार) भी मौसम का मिजाज बदले रहने के साथ ही दून में बादल छाने और गर्जन के साथ हल्की से तेज बारिश की संभावना है। दून में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 16 डिग्री के आसपास रहेगा। प्रदेशभर में बृहस्पतिवार रात भी मौसम ने अचानक करवट बदली और झमाझम बारिश हुई थी। बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हुआ, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। यहां तेज हवा के कारण कई जगह लाइन क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही। मसूरी में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments