Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधहत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार 50 हजार का इनामी...

हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

पुलिस ने छह साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पुलिस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि 13 जुलाई 2017 में चूनाखाला के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर लटका मिला था। चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ था। फॉरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए थे और हत्या की आशंका जताई थी। मृतका की पहचान उत्तरकाशी के थाना पुरोला के विकासखंड नौगांव के एक गांव निवासी के रूप में हुई थी। इसके बाद कोतवाली मसूरी में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में पता चला था कि युवती की सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई थी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। पुलिस जांच में घटना में नौ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। शहर कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि मामले में आठ लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले मे जयकरण भगत निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार फरार चल रहा था। आरोपी को देहरादून में आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments