Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसे, हरियाणा के दो लोगों की...

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसे, हरियाणा के दो लोगों की मौत, चार घायल

दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर अलग-अलग जगह सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरियाणा के पानीपत जिला निवासी तीन लोग शुक्रवार की रात कार से हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही कार बाईपास पर खटका गांव के पास पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार संजय (32) निवासी समालका, जिला पानीपत हरियाणा, विकास(35) निवासी खोजकीपुरा जिला पानीपत हरियाणा और दीपक निवासी पूटरा, जिला पानीपत हरियाणा घायल हो गए। घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शनिवार सुबह नगला इमरती गांव के पास हरियाणा के सोनीपत निवासी लोगों की कार आगे जा रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में विक्की (27) ,सुमित तथा योगेश (28)निवासी सोनीपत हरियाणा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने योगेश निवासी पानीपत को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments