Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमुक्तेश्वर में 12 और हल्द्वानी में छह डिग्री गिरा पारा

मुक्तेश्वर में 12 और हल्द्वानी में छह डिग्री गिरा पारा

हल्द्वानी। बारिश के चलते शनिवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हल्द्वानी में ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी कड़ाके की ठंड़ पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार शुक्रवार को हल्द्वानी में 56 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। इससे पहले चार मार्च 2015 में 46.6 मिमी बारिश हुई थी। शुक्रवार को एक ही दिन में हुई बारिश से आठ साल पुराना रिकॉर्ड टूटा है। दूसरे दिन शनिवार यानी एक अप्रैल को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम रहा और ये 27.5 डिग्री दर्ज किया गया। ये पिछले 12 साल में एक अप्रैल को सबसे कम तापमान है। अप्रैल के महीने में भी लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 9.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 12 डिग्री कम है। इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार दो, तीन और चार अप्रैल को भी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
हल्द्वानी में देरशाम हुई बारिश से बढ़ी सर्दी
हल्द्वानी। शहर में दिन भर जहां धूप खिली रही वहीं देरशाम बारिश शुरू हो गई। देर शाम करीब आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। इसके बाद तेज बौछारें पड़ने लगीं और मौसम सर्द हो गया। देर शाम बारिश होने से ठंड और ज्यादा बढ़ गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments