Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमसूरी-देहरादून हाईवे पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 40 लोग थे सवार;...

मसूरी-देहरादून हाईवे पर खाई में गिरी रोडवेज बस, 40 लोग थे सवार; दो की मौत व कई घायल

मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मदद के लिए खाई में उतरे स्‍थानीय लोग
हादसा रविवार को दोपहर 12 बजे बाद हुआ। बस खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्‍थानीय लोग मदद के लिए खाई में उतरे, लेकिन राहत-बचाव कार्य में उन्‍हें कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ी।
लगभग 40 लोग थे उत्‍तराखंड रोडवेज बस में सवार
हादसा मसूरी से पांच किमी पहले मसूरी देहरादून हाईवे पर शेर घड़ी के पास हुआ। बताया गया कि लगभग 40 लोग बस में सवार थे। बस मेसानिक लॉज बस स्टैंड से देहरादून के लिए चली थी।
हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस
आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर पीएस डंगवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी
बताया कि बस मसूरी से देहरादून लौट रहीं थी कि तभी रास्‍ते में शेर घड़ी के पास 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की जगह दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देहरादून मसूरी हाईवे पर भारी जाम की स्थिति बनी रही।
108 इमरजेंसी सेवा भी मौके पर मौजूद रही
घायलों की मदद के लिए के लिए 108 इमरजेंसी सेवा भी मौके पर मौजूद रही। वहीं हादसे की खबर से मसूरी से लेकर देहरादून तक हड़कंप मच गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments