Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डहाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हादसे में एक...

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हादसे में एक की मौत, सात लोग घायल

मंगलौर में हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। रविवार की सुबह करीब चार बजे दिल्ली से एक कार हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर में स्टेट बैंक के सामने पहुंची तो अचानक डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि आर्टिका कार में सवार मगन, तरुण, विपिन, लक्ष्य, पुनीत, लकी, हिमांशु और विनय निवासी भीम गली मलका गंज थाना सब्जी मंडी दिल्ली सवार थे। जिसमें तरुण को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को दे दी गई है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments