Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलकड़ी टाल स्थानांतरित होने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ :...

लकड़ी टाल स्थानांतरित होने से क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ : रेखा

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सोमेश्वर विधानसभा में त्रिवेणीघाट के निर्माण, सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानांतरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि त्रिवेणीघाट के सौंदर्यीकरण और लकड़ी टाल के स्थानांतरण से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 89.51 लाख रुपये से त्रिवेणीघाट का सौंदर्यीकरण और 15.84 लाख रुपये से टाल का स्थानांतरण होगा। स्नान के लिए घाट निर्माण, व्यू प्वाइंट, कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, महिला और पुरुष शौचालयों का यहां निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने अपने आवास में 213 लोगों को कुल 11 लाख 95 हजार रुपये के आर्थिक सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना चाहती है। इसलिए जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता की जा रही है। यहां तहसीलदार सोमेश्वर खुशबू पांडे, जिला मंत्री वंदना आर्या, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लता पंत, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खड़क नेगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर मेहरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य कैलाश बोरा, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपाल मेहरा, पूर्व मंडल महामंत्री उमेश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेंद्र बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, प्रमोद भंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments