Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनाले की सफाई नहीं होने से भड़के कांग्रेसी

नाले की सफाई नहीं होने से भड़के कांग्रेसी

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप के नाले की सफाई नहीं होने से कांग्रेसी समेत स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने नगर निगम परिसर में आकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी ट्रांजिट कैंप में डेंगू फैलने का इंतजार कर रहे हैं। अगर सफाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। दिलचस्प बात रही कि प्रदर्शन में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा और उनके खेमे के कांग्रेसी नजर नहीं आए। सोमवार को वार्ड-4 के पार्षद सुशील मंडल ने कहा कि शिकायत के छह माह बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। वहां पर पार्षद राजेंद्र निषाद, मोहन कुमार, कांता प्रसाद, विमला, अनिता मंडल, शिव कुमारी, उर्मिला मंडल, नारायण सिंह ठाकुर आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments