Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्ड10 लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, सत्यापन के बाद ही मिलेगा दर्शन...

10 लाख श्रद्धालु कर चुके पंजीकरण, सत्यापन के बाद ही मिलेगा दर्शन करने का टोकन

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण सत्यापन के बाद ही दर्शन करने का टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम जाने वाले श्रद्धालुओं का सत्यापन चार स्थानों पर किया जाएगा। अब तक यात्रा के लिए लगभग 10 लाख श्रद्धालु अपना पंजीकरण कर चुके हैं। सरकार ने स्थानीय लोगों को पंजीकरण में छूट दी गई है। इस बार चारों धाम में दर्शन के लिए कतार प्रबंधन व्यवस्था लागू की जा रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
दर्शन के समय का स्लॉट दिया जाएगा
पंजीकरण के आधार पर श्रद्धालुओं का दर्शन करने के समय का स्लॉट दिया जाएगा। धामों में जाने से पहले श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन किया जाएगा। केदारनाथ धाम के पंजीकृत श्रद्धालुओं के पंजीकरण का सत्यापन सोनप्रयाग में होगा। जबकि बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर, गंगोत्री के लिए हिना व यमुनोत्री के लिए बड़कोट में सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद ही दर्शन के लिए टोकन दिया जाएगा। केदारनाथ, बदरीनाथ व गंगोत्री जाने वाले श्रद्धालुओं को धामों में टोकन मिलेगा। जबकि यमुनोत्री के लिए श्रद्धालुओं को जानकी चट्टी में टोकन प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments