Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में बड़ा हादसा, कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार,...

देहरादून में बड़ा हादसा, कालसी सहिया रोड पर खाई में गिरी कार, तीन की मौत और एक घायल

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतक और घायल को खाई से निकालने का काम चल रहा है। एसडीआरएफ टीम की राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। कार में चार लोग सवार थे। तीन की मौत की जानकारी सामने आ रही है। एक घायल भी हुआ है। एक महिला व दो पुरुष की मौत, एक पुरुष घायल हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों और घायल को खाई से निकालने का काम किया जा रहा है। सभी घायल और मृतक दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments