Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबरातघर में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद...

बरातघर में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, हत्या के बाद दीवार से टांग दिया गया शव

मुखानी थानाक्षेत्र के तल्ली बमोरी के मुकुल विहार स्थित एक बरातघर की दीवार से महिला का शव लटका मिला। बरातघर स्वामी की सूचना पर एसओ मुखानी रमेश बोहरा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। महिला का शव दुपट्टे के फंदे से एक लोहे के पाइप के सहारे लटका हुआ था।
रविवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की नाक से खून बह रहा था। बरातघर के सीसीटीवी कैमरों में भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं पड़ोस में निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों से पूछताछ में पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। वहीं कंट्रोल रूम और सभी थानों से उनके थानाक्षेत्रों में महिला गुमशुदगी के मामले खंगाले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments