Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग फुल, यहां...

एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा टिकटों की बुकिंग फुल, यहां मिलेगा हर अपडेट

चारधाम यात्रा के लिए एक ही दिन में केदारनाथ हेली सेवा की टिकट 30 अप्रैल तक फुल हो गई है। छह घंटे के भीतर 25 से 30 अप्रैल तक सभी हेली टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। इसमें 2673 बुकिंग में 6263 तीर्थयात्रियों ने सीट बुक कराई है। 30 अप्रैल के बाद की बुकिंग के लिए अभी स्लॉट का समय तय नहीं किया गया। शुरूआत में आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर पेमेंट गेट-वे में तकनीकी दिक्कतें आने से ऑनलाइन बुकिंग करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 22 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। इसी दिन से हेली सेवा भी शुरू होगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने पहली बार केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग का जिम्मा आईआरसीटीसी को दिया है।
तकनीकी समस्या के चलते यात्री भी रहे परेशान
शनिवार को निर्धारित समय पर आईआसीटीसी ने heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर टिकट बुकिंग पोर्टल को खोल दिया था। हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्री भी बेसब्री से आनलाइन टिकट बुकिंग का इंतजार कर रहे थे। पोर्टल खुलने ही कुछ समय के समय के लिए पेमेंट गेट-वे में तकनीकी समस्या के चलते यात्री भी परेशान रहे।
वेबसाइट पर आई कुछ तकनीकी दिक्कतें
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। पहले दिन ही केदारनाथ हेली सेवा की टिकट 30 अप्रैल तक फुल हो गई है। शुरूआत में वेबसाइट पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आई थी। जिसे ठीक कर सुचारू रूप से टिकटों की बुकिंग की गई।
यहां से चलेगी केदारनाथ हेली सेवा
केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से 25 अप्रैल से हेली सेवा का संचालन होगा। इसमें नौ हेली कंपनियों के माध्यम से सेवा संचालित की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments