Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब में खिताबी मुकाबला आज

रानीखेत क्रिकेटर्स और रानीखेत क्लब में खिताबी मुकाबला आज

रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा की ओर से नरसिंह मैदान में चल रही सीनियर पुरुष जिला क्रिकेट लीग के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब की टीम ने मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नौ अप्रैल को रानीखेत क्लब और रानीखेत क्रिकेटर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में रानीखेत क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.3 ओवर में 192 रन बनाए। विजय बोरा ने 52 रन, मनोज बिष्ट ने 33 रन और हेमंत ने 20 रनों का योगदान दिया।
मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी के दीपक रौतेला, सूरज बिष्ट और निखिल बिष्ट तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहरा स्पोर्ट्स अकादमी की टीम 31.1 ओवर में 137 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नैतिक पांडे ने 27 रनों और दीपक रौतेला ने 20 रनों की पारी खेली। रानीखेत क्लब के मनोज बिष्ट और मनन ने तीन-तीन विकेट और हिमांशु रावत ने दो विकेट लिए। सौरभ बिष्ट और रितिक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के अध्यक्ष हरीश मनराल, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्ट, उपसचिव धीरज वर्मा, संरक्षक संजय मेहरा, सदस्य दीप उपाध्याय, पंकज जोशी, सुमित गोयल, दीपक बिनवाल आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments