Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeअपराधयुवती के दोस्त को सड़क पर बेरहमी से पीटा, अपहरण की कोशिश

युवती के दोस्त को सड़क पर बेरहमी से पीटा, अपहरण की कोशिश

रुद्रपुर। नैनीताल रोड पर एक होटल से युवती के साथ बाहर आए युवक को कार सवार तीन लोगों ने लोहे की राॅड और डंडे से बेरहमी से पीट दिया। इतना ही नहीं ये लोग लड़की और घायल युवक को कार में डालकर फरार हो गए। आसपास एकत्र लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो आरोपी घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए। पुलिस ने कार सहित एक युवक को रामपुर बार्डर के समीप से पकड़ लिया, लेकिन युवती और मारपीट में शामिल एक युवक फरार है। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है और उसे अंदेशा है कि युवती के साथ अनहोनी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा क्षेत्र के रहने वाली एक युवती परिजन के साथ रुद्रपुर आई थी। इसी बीच कुछ सामान लेने के लिए वह बाजार की तरह अकेली निकल गई। काफी देर तक युवती के लौटकर नहीं आने पर परिजन ने उसकी खोजबीन की। इसी दौरान वे नैनीताल रोड स्थित एक होटल के बाहर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार होटल से युवती अपने दोस्त के साथ बाहर निकली थी। जैसे ही दोनों सर्विस रोड पर पहुंचे तो ताक पर बैठे तीन लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया और लहुलुहान होकर युवक बेहोश हो गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हुई तो ये लोग युवती और घायल युवक को कार में डालकर भागने लगे। लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उनमें से एक युवक को पकड़ लिया।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि पहले तो कार सवार हल्द्वानी की ओर से भागे, लेकिन युवक की हालत बिगड़ने पर ये लोग उसे रामपुर रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराकर चले गए। इसी दौरान पुलिस सक्रिय हुई तो कार सहित एक युवक रामपुर सीमा के समीप पकड़ा गया। लेकिन युवती और एक अन्य परिजन पकड़ा नहीं जा सका है। घायल युवक और युवती केलाखेड़ा क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। युवक बोलने की स्थिति में नहीं है और होटल के पास से उसकी थार जीप बरामद हुई है। फिलहाल दो लोग हिरासत में हैं और उनके पूछताछ की जा रही है। युवती के साथ अनहोनी न हो, इसलिए उसकी खोजबीन की जा रही है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments