Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिले में आज 24,147 युवा देंगे वन आरक्षी भर्ती परीक्षा

जिले में आज 24,147 युवा देंगे वन आरक्षी भर्ती परीक्षा

रुद्रपुर/खटीमा। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक वन आरक्षी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसके लिए खटीमा विकासखंड के 15 केंद्रों समेत जिले में 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 24,147 और खटीमा में 5,914 अभ्यर्थी शामिल होंगे। नोडल अधिकारी और एडीएम जयभारत सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा कारण जिलेभर में सुबह सात बजे से दो बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री होगी। खटीमा के एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि इस परीक्षा के दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर तक धारा 144 प्रभावी रहेगी। इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अस्त्र, शस्त्र, चाकू, लाठी, हाॅकी ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments