Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपोस्टर प्रदर्शनी और नाटिका के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

पोस्टर प्रदर्शनी और नाटिका के माध्यम से किया लोगों को जागरूक

विश्व रूमेटाइड आर्थराइटिस डे पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में जागरूकता अभियान चलाया गया। अस्पताल में आने वाले लोगों सहित स्टाफ को भी इस बीमारी के लक्षण और बचाव की जानकारी दी गई।

बुधवार को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में विश्व रूमेटाइड आर्थराइटिस डे पर जागरूकता अभियान के दौरान वरिष्ठ रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. योगेशप्रीत सिंह ने कहा कि साल 2013 से इस दिवस को मनाया जा रहा है। इस बीमारी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में लोगों को बताकर जागरूक किया रहा है। कहा कि रूमेटाइड आर्थराइटिस एक ऐसी बीमारी है, जो जोड़ों में दर्द, सूजन और जकड़न का कारण बनती है। यह एक ऑटो इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर की इम्यूनिटी स्वस्थ कोशिकाओं को ही नुकसान पहुंचाना शुरू कर देती है। रूमेटाइड आर्थराइटिस वैश्विक जनसंख्या के केवल एक प्रतिशत को प्रभावित करता है। 2012 में अमेरिकन कॉलेज ऑफ रूमेटोलॉजी द्वारा प्रकाशित एक पेपर के अनुसार भारत में इस बीमारी की मौजूदगी केवल 0.34 प्रतिशत है। संवाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments