Monday, March 16, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में 35 नए कोरोना संक्रमित मिले, देहरादून जिले में सबसे अधिक...

प्रदेश में 35 नए कोरोना संक्रमित मिले, देहरादून जिले में सबसे अधिक मामले

प्रदेश में शनिवार को 35 नए कोरोना संक्रमित मिले। वर्तमान में 119 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में सात जिलों में नये कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसमें देहरादून जिले में 17, अल्मोड़ा में 6, हरिद्वार में 5, चमोली में 3, चंपावत में दो, बागेश्वर व नैनीताल जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा तीन संक्रमित ठीक हुए हैं। रोजाना नये संक्रमित मिलने से प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 119 हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments