Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमूल्यांकन करते समय बरती जाए सावधानी : डॉ. तिवारी

मूल्यांकन करते समय बरती जाए सावधानी : डॉ. तिवारी

रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अब बोर्ड परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सोमवार से बोर्ड मुख्यालय में कार्यशाला शुरू की गई। इसमें मास्टर ट्रेनरों को पिछले वर्ष की गलतियां दिखाकर कॉपियां सही से जांचने के टिप्स दिए गए। बोर्ड मुख्यालय में मंगलवार को बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। बताया कि प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मूल्यांकन होना है। इसी कड़ी में दो दिवसीय कार्यशाला में सभी मूल्यांकन केंद्रों से दो-दो मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये मास्टर ट्रेनर सभी परीक्षकों को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद ही विधिवत मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। कहा कि मूल्यांकन कार्य में सावधानी बरती जाए। इस दौरान पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सतत एवं व्यापक मूल्यांकन समेत उत्तरपुस्तिकाओं का समग्र मूल्यांकन सिखाया गया। मूल्यांकन के लिए प्रदेश में 29 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें मिश्रित केंद्र 25, हाईस्कूल एकल केंद्र 3, इंटर एकल केंद्र की संख्या एक है। बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक, अपर सचिव बृजमोहन सिंह रावत, उपसचिव सीपी रतूड़ी, शोध अधिकारी मनोज पाठक ने भी प्रशिक्षण दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments